कोलकाता
(कलकत्ता)-
कलकत्ता पश्चिम बंगाल की राजधानी और भारत का बड़ा शहर है. यह हुगली नदी
के किनारे स्थित है. कलकत्ता की स्थापना सन् 1690 में जाब चार्नाक द्वारा
तीन गावों सुतानुटी, गोविन्दपुर और कोलकाता (कोलकत्ता) को लीज पर लेकर
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी हेतु, व्यापारिक केन्द्र के रूप में की गई. सन्
1756 में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने कलकत्ते पर अधिकार कर लिया और इसका
नाम चारों तरफ फैल गया. सन. 1757 में ब्रिटिश सरकार ने राबर्ट क्लाइव के
नेतृत्व में पुन: कोलकाता पर अधिकार कर लिया और भारत के प्रथम गवर्नर जनरल
वारेन हेस्टिंग ने यहाँ सुप्रीम कोर्ट एवं राजस्व वसूली हेतु उच्चस्तरीय
प्रशासन की स्थापना की.कलकत्ता सन् 1772 में ब्रिटिश इंडिया की राजधानी और
सन् 1800 तक एक व्यस्तम विकसित शहर बन गया.
आजकल कोलकाता बंगाल की सांस्कृतिक, राजनैतिक आौ
अर्थनैतिक राजधानी बन गई है और उनका प्रतिनिधित्व भी करती है. इसे 'सिटी ऑफ
पैलेस' कहा जाता है. यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थान वोटानिकल गार्डेन, हावड़ा
ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल, सेंट पाल कैथेडरल, जूलाजिकल गार्डेन, भारतीय
म्यूजियम, बिड़ला प्लानेटेरियम,बिड़ला इंडस्ट्रीयल म्यूजियम, प्रसिध्द काली
मंदिर, जैन मंदिर, नाखोदा मजिस्द, जोड़ासांको, मार्बेल पैलेस, विद्यासागर
सेतु, उच्च न्यायालय, आडट्रम घाट, इडेन गार्डेन आदि हैं. |